6, 15 और 24 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 6 होता है।

अंक शास्त्र के अनुसार 6 पर शुक्र का शासन है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इस तारीख को पैदा हुए लोग केयरिंग और सबसे अच्छे पार्टनर होते हैं।

 फ़िल्म अभिनेता अनिल कपूर की उम्र को देखकर उनकी वास्तविक उम्र का अंदाजा नहीं होता। उनका मूलांक 6  ही है। ये विश्वसनीय तथा शांति प्रिय होते हैं। दलाई लामा जी का भी मूलांक 6 ही है। मूलांक 6 वाले दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान, हंसमुख होते हैं। दूसरों को सम्मोहित करने का गुण जितना मूलांक 6 में होता है, उतना अन्य किसी भी मूलांक में नहीं होता। ये सांसारिक होते हुए भी हृदय से उदार एवं नीतिज्ञ होते हैं।

अंक शास्त्र के अनुसार जिनका मूलांक 6 होता है। वे सबसे अच्छे साथी साबित होते हैं। ये अपने जीवनसाथी का अच्छे से ख्याल रखते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उनकी सलाह लेते हैं। मूलांक 6 के जातक वादे करने से पीछे नहीं हटते हैं। ये जिससे प्रेम करते हैं। उसके लिए खुद को समर्पित कर देते हैं। इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है।

जीवन में कमाते हैं खूब पैसा

मूलांक 6 के लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। इन्हें अभिनय, फैशन डिजाइनिंग और मीडिया में अच्छी प्रतिष्ठा मिलती है। ये कला और मनोरंजन प्रेमी होते हैं। इन लोगों का मित्रों का दायरा काफी विस्तृत होता है। इतना ही नहीं आप एक अच्छे दिखने वाले व्यक्ति हैं और आकर्षक व्यक्तित्व वाले हैं। आपके लिए अकेले रहना बहुत कठिन है। आपका स्वभाव आनंदमय है और आपके अच्छे स्वभाव और विभिन्न प्रकार के बोलने के कौशल के कारण लोग आपके साथ समय बिताना चाहते हैं। आप एक रचनात्मक व्यक्ति हैं और आपके दिल में कला के लिए एक बड़ा स्थान है। आप एक विलासी जीवन जीना चाहते हैं और आप दूसरों से बहुत आसानी से प्रभावित होते हैं। आप कुछ हटकर करना चाहते हैं। आपका दिमाग एक अलग पैटर्न में काम करता है। अपने स्वभाव को समझना बहुत कठिन है। आपका मन एक सेकंड में बदल जाता है। कठिन परिस्थिति में आपको खुद को शांत और खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए।

मूलांक  6 की विशेषताएँ | Characteristics of Moolank 6

मूलांक  6 में विलक्षणप्रतिभा और सुझबुझ का समावेश होता है. यह विचारवान ,सौम्य ,विनोदप्रिय तथा भौतिक सुखों का प्रतीक है. इस मूलांक  वाले व्यक्ति तर्कशास्त्र , सफल व्यापारी होते हैं. इस मूलांक वाले व्यक्ति अपने ही ढंग से काम करने की चाह रखते हैं.

मूलांक 6  वाले लोग सभी मूलांक  वाले लोगों से मित्रता बनाने मे सक्षम होते हैं इस कारण इनके बहुत से मित्र होते हैं. मुख पे हमेशा मुस्कुराहट लिए होते हैं, इसी के कारण यह दूसरों को अपना बना लेते है.

मूलांक  छ वालों का स्वभाव हँसमुख, शौकीन मिज़ाज व कलाप्रेमी होता है. इस मूलांक  के व्यक्तियों में खाओ पियो ‍और मस्त रहो वाली बात एकदम सटीक बैठती है.

मूलांक  6 वालों का स्वाभाव बहुत ही चंचल होता है यह लोग एक ही विषय पर अधिक देर तक चिंतन नही कर पाते और इनके मन का रहस्य जानना बहुत ही मुश्किल होता है.

मूलांक  छ के व्यक्ति घूमने फिरने मे अधिक रुचि रखते हैं. मूलांक  6 वाले यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उसके लिये सबकुछ कुर्बान कर करने को तैयार रहते हैं.

खुले हाथों से खर्च करते हैं और सजना संवरना इनको अच्छा लगता है, आप विलासिता और सुंदरता की सामग्री जुटाते रहते है. आधुनिक कपड़ों एवं बेहतरीन पहनावे का शौक  रखते हैं.

मूलांक  6 की  कमियाँ | Demerits of Moolank 6

मूलांक  छ वालों को अपने भीतर से हठ का त्याग करना चाहिए शांत मन से विचार  करेंगे तो अपने अहम के भाव को नियंत्रण में कर सकते हैं.

मूलांक  6 वाले ज्यादा समय तक अकेले नहीं रह सकते. इन्हें मित्रों की आवश्यकता रहती है यदि इन्हें क्रोध आता है तो ये किसी प्रकार का विरोध सहन नही करते हैं.

मूलांक  छ वाले किसी मादक पदार्थ के जल्द शिकार हो सकते हैं यदि नशा करते हैं तो किसी भी नशे से दूर रहें या हो सके तो नशे की आदत को सीमा से में ही रखें

अधिक उतावलेपन, तुनकमिजा़जी, शीघ्र क्रोधित होने से बचें  . मानसिक रूप से बहुत संवेदनशील होते है .उत्तेजना इनके स्वभाव मे है .हर बात पर अडिग रहना अच्छा नहीं होता शुक्र के प्रभाव के कारण मूलांक  6 वाले भोग – विलासिता के चक्कर मे पड़ सकते हैं इसलिए अपनी इस आदत पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें

मूलांक  छ वालों में विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण होना सामान्य बात है इसका कारण शुक्र का प्रभाव है किंतु इन्हें अपनी इस आदत पर संयम रखने कि आवश्यकता होनी चाहिए.

मूलांक 6 का स्वभाव जिद्दी होता है,एक बार किसी के प्रति कोई मत बना लेते हैं, तो उस विचार को कभी छोड़ते नहीं हैं. मूलांक  छ तर्क-विर्तक करनेवाला होता है. ऐसे व्यक्ति शाररिक परिश्रम के कार्य करने से बचते हैं.

मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति | Economic Status of Moolank 6

यदि आपके आर्थिक स्थिति की बात करे तो आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढाव होते हुए देखा गया है। आप आय से अधिक खर्च करते है और यह खर्च मुख्यतः भौतिक सुख, भोग विलास को लेकर होता है। आप अपने मेहनत के अनुरूप धनोपार्जन करते है।

मूलांक 6 वालो का स्वास्थ्य । Health of  Moolank 6

मूलांक 6 वाले जातक का शरीर आकर्षक होता है। आपमें शारीरिक शक्ति तो अच्छी होती है परन्तु आत्म शक्ति की कमी होती है। आपको गला, नाक फ़ेफ़ड़े, छाती व गुप्त रोगों के होने की प्रबल संभावना रहती है। इनके अलावा शुगर, शुक्राणु या हृदय ( Heart Disease)  से सम्बंधित रोग भी हो सकता है।

मूलांक 6 वालों के लिए अनियमित रक्त-संचार, दिल का धड़कना इत्यादि एक समस्या बन जाती है। मूलांक 6 वालों का मन विपरीत लिंगो के प्रति बना रहता है इस कारण कई बार इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिलता है आप गुप्त तथा एड्स जैसे घातक रोग के चपेट में आ सकते है।

मूलांक 6 वालो का कार्यक्षेत्र | Profession of Moolank 6

यदि आपके कार्यक्षेत्र ( Profession ) के सम्बन्ध विचार करे तो मूलांक 6 वाले जातक संगीत, कला, होटल कंप्यूटर इत्यादि से जुडे कामों में मूलांक 6 वाले अच्छा कर सकते हैं। फ़िल्म, नाटक, रंगमंच, सोने चांदी हीरे आदि से संबंधित काम, खान-पान आदि से संबंधित काम करना आपके लिए शुभ रहेगा। वस्त्रों का व्यवसाय करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नेता-अभिनेता, लेखक,केमिस्ट,जन सम्पर्क अधिकारी भी बन सकते है। आप एक उत्तम अधिकारी ( IAS IPS )  के पद पर काम कर सकते है। 

जल्दी बूढ़े नहीं होते 

6 मूलांक वालों की सुंदरता उनकी उम्र के साथ बढ़ती जाती है। यानी यह जल्दी बूढ़े नहीं होते हैं। अपने व्यवहार और खूबसूरती से यह लोगों को जल्दी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं, विशेष रूप से इस मूलांक की महिलाएं अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है।

मूलांक 6 वालों के लिए उत्तम सलाह | Best Advice for Moolank 6

  • आपको शुक्र ग्रह की उपासना करनी चाहिए।
  • माता दुर्गा की उपासना करने से आपकी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी।
  • प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी।
  • धूम्रपान करना एवं शराब का सेवन इनके लिए बहुत हानिपृद है
  • आपके लिए शुभ दिशा है दक्षिण – पूर्व अर्थात अग्नि कोण ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *