ज्योतिष में कुल 12 राशियां होती है।
आज आपको सबसे पहली राशि मेष के बारे में बताएंगे। इस राशि के स्वामी मंगल होते हैं। व्यक्ति के जीवन पर मंगल का प्रभाव होने के कारण काफी पराक्रमी व उत्साही होता है। साथ ही वे छोटे-छोटे बातों पर जल्दी गुस्सा आ जाता है और उतनी ही तेजी के साथ शांत भी हो जाता है। अग्नि तत्व की राशि और मंगल का प्रभाव होने के कारण सही और गलत को लेकर इनका अपना नजरिया होता है। इस राशि के लोग काफी स्वतंत्र विचार के होते हैं और इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है।
राशि आपके व्यक्तित्व का आईना है। इसके जरिए किसी व्यक्ति के गुण, दोष, स्वभाव, विशेषताएं, लकी रंग, लकी दिन सहित अन्य बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मेष राशि चक्र की पहली राशि है और इसके मुताबिक ही मेष राशि वालों का स्वभाव होता है। वे भी हमेशा आगे ही रहना चाहते हैं। चूंकि मेष राशि (mesh Rashi) का स्वामी मंगल होता है और आप जानते ही हैं कि मंगल पराक्रम के देवता माने जाते हैं। ऐसे में मेष राशि वाले लोग काफी पराक्रमी और उत्साही माने जाते हैं।,
मेष राशि वाले लोगों का मजबूत पक्ष
मेष राशि वाले लोगों के मजबूत पक्ष की बात करें तो ये किसी बात को लंबे समय तक याद नहीं रखते। इस कारण बुरी बातों के साथ ही क्रोध और निराशा भी इनके पास लंबे समय तक नहीं रहती। ये काफी साहसी होते हैं और इनका व्यवहार दोस्ताना होता है, जो लोगों को काफी पसंद आता है।
मेष राशि वालों की प्रमुख बातें
अनुकूलता – कुंभ, सिंह, धनु और मिथुन
असंगतता – कर्क और मकर
लकी दिन – मंगलवार
लकी रंग – लाल व सफेद
लकी रत्न – मूंगा और रूबी
लकी नंबर – 9, 18, 27, 45, 63
खासियत
मेष राशि (mesh) वाले लोगों में गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। ऐसे में इन्हें जन्मजात लीडर कहा जाता है। इतना ही नहीं वे खुद को दूसरों से कभी कम नहीं आंकते। हमेशा सबसे आगे रहना पसंद करते हैं। यह अग्नि तत्व की राशि है और इसके असर से इनमें जोश और ऊर्जा काफी भरी होती है। यही कारण है कि ये किसी समारोह में जाते हैं तो महफिल लूट ले जाते हैं। इतना ही नहीं इनमें छोटे बच्चे की तरह मासूमियत होती है, जो लोगों को उनके करीब ले आती है। ये अंत तक अपने लक्ष्य का पीछा करते हैं और उसे हासिल कर ही दम लेते हैं। मेष राशि वाले कभी हालातों से नहीं घबराते और हर चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये आशावादी होते हैं और इस कारण ये किसी बात से कभी नहीं घबराते।
कमजोरी
मेष राशि वाले लोगों में तो कई कमियां हैं, लेकिन इनकी एक महत्वपूर्ण कमी यह है कि ये लंबे समय तक चलने वाले काम में अक्सर असफल हो जाते हैं, क्योंकि इस काम से उनका मन उचट जाता है। इतना ही नहीं ये अपनी गलतियां दूसरों पर थोपने से भी नहीं हिचकते। कभी भी अपनी कमियां भी नहीं सुनना चाहते हैं।
स्वामी ग्रह
मेष राशि (mesh rashi) का स्वामी मंगल है। मंगल को उग्र ग्रह माना जाता है और यही कारण है कि इसका असर मेष राशि वाले लोगों पर भी देखने को मिलता है। मंगल के प्रभाव के कारण ये काफी उत्साही होते हैं और एक जगह आराम से बैठना इन्हें पसंद नहीं होता। ।
स्वास्थ्य
मेष राशि वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो इन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी परेसानी नहीं होती। वैसे इन्हें कॉफिन यानी चाय और कॉफी के सेवन से परहेज करना चाहिए या फिर सीमित मात्रा में लेना चाहिए। वैसे मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं।
करियर
चूंकि मेष राशि वाले काफी उत्साही और ऊर्जावान होते हैं। इस कारण स्पोर्ट्स में इनका परफॉर्मेंस बेहतर हो सकता है। इतना ही नहीं ये रिसर्च, मेडिकल, एडवेंचरस वर्क, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।