यदि आपका जन्म किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 कहा जाएगा। इन तारीखों में पैदा हुए लोगों के मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह है।इस मूलांक में जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति हैं गैलीलियो, नेल्सन मंडेला, स्वामी रामकृष्ण परमहंस, महाराणा प्रताप, गोपाल कृष्ण गोखले, लियो टॉल्स्टॉय,गीतकार गुलजार प्रसिद्ध कवि डा. हरिवंश राय बच्चन प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सलमान खान, रोहित शर्मा, , ।
मूलांक 9 वाले लोगों का स्वाभाव
मंगल ग्रह को देवताओं का सेनापति माना जाता है और कुछ इसी तरह की विशेषतायें मूलांक 9 वाले व्यक्तियों में भी होती हैं। कठिनाइयों से ये डट कर मुकाबला करते हैं और खतरों से खेलना इन्हें पसंद होता है। इस मूलांक के लोग परम्परावादी और सामाजिक होते हैं।
ये जैसा अच्छा व्यवहार दूसरों के साथ करते हैं वैसा ही व्यवहार दूसरों से वापस मिलने की आशा रखते हैं। इन व्यक्तियों में ज़्यादा कुछ पाने की लालच नहीं होती और जो भी वो मेहनत से हासिल करते हैं, उसमें वो संतोष रखते हैं। भावुक तो ये लोग इतने ज़्यादा होते हैं कि छोटी सी बात से भी दुखी होने पर इनके आँसू तुरंत निकलते हैं। अगर किसी फिल्म में भी कोई इमोशनल सीन होता है तो इस मूलांक के पुरुषों को भी आंसुओं की धार के साथ रोते देखा गया है।
इन नंबर के लोग नटखट और विनोद प्रिय होते हैं। हंसना-हंसाना ही इनकी प्रवृत्ति होती है। ये मीटिंग और दोस्तों की जान होते हैं। इनके बिना किसी को अच्छा नहीं लगता है। लेकिन लोगों को मु्स्कान देने वाले ये लोग किसी से अपना दर्द नहीं बांटते हैं। ये तीव्र बुद्धि को होते हैं लेकिन सेहत से थोड़ा नाजुक होते हैं। इन्हें मौसमी असर कुछ ज्यादा ही होता है इसलिए इनके चाहने वालो सोचते हैं कि ये हमेशा उनकी निगाहों के सामने रहे। वैसे इनमें किसी भी काम करने के लिए काफी ऊर्जा होती है। प्रेम इनके लिए काफी अमूल्य होता है। सेक्स लाईफ के प्रति काफी उत्साहित होते हैं। और खुद भी काफी सेक्सी होते हैं।
संपत्ति के मामले में होते हैं राजा
इस मूलांक के जातकों के पास अपार संपत्ति होती है। कला और विज्ञान के क्षेत्र में इनकी ज्यादा रुचि होती है। यदि यह किसान होते हैं तो इनके पास जमीन का बड़ा हिस्सा होता है। इसके अलावा 9 मूलांक के जातकों के पास एक नहीं बल्कि कई घर होते हैं। हालांकि यह खर्चे भी बहुत करते हैं। इनके पास आय के कई स्त्रोत होते हैं। कुल मिलाकर पैसों के मामले में यह बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं।
9 मूलांक वाले लोगों के स्वाभाव की पॉजिटिव बातें
मूलांक 9 वाले लोग भी सबके साथ उचित न्याय और निष्पक्ष विचारधारा रखने में विश्वास रखते हैं। ये लोग समय के पाबंद होते हैं और स्वतंत्र विचारों के होते हैं। अगर आप इस मूलांक के किसी व्यक्ति से मिलेंगे तो पायेंगे कि सबकी मदद करना उनके स्वाभाव में होता है।
इन्हें स्पष्टवादिता पसंद होती है और झूठे मक्कार लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं करते। इनमें सीखने की क्षमता काफी अच्छी होती है और इनकी याददाश्त भी गज़ब की होती है। इनकी सबसे अच्छी बात ये है कि इनमें उत्साह और ऊर्जा जम कर भरी होती है जिससे कठिन से कठिन काम भी ये आसानी से कर लेते हैं।
9 मूलांक वाले लोगों के स्वाभाव की नेगेटिव बातें
इस अंक वाले लोग अक्सर दूसरे लोगों पर संदेह करते हैं और अपने काम में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। अपनी शानो-शौकत और ऐश्वर्य का दिखावा करना भी इनकी नेगेटिव आदतों में शुमार रहता है। ऐसे लोग जिद्दी और बहुत भावुक भी होते हैं और किसी बात का बुरा मान जाने पर अपना आपा खो बैठते हैं।
अक्सर ये लोग क्रोध पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं, जिसके कारण अक्सर इन लोगों को हाई बीपी की समस्या हो जाती है। इनके दोस्त काफी कम होते हैं और प्रेम में ये अक्सर असफल होते हैं। वैवाहिक जीवन भी इनका बहुत अच्छा नहीं रहता क्योंकि घर के कामों की बजाय ये समाज कल्याण के कार्यों में ज़्यादा दिलचस्पी रखते हैं।
मूलांक 9 वाले लोगों के लिए सावधानियाँ
इस मूलांक के लोग अपनी भावनाओं को अधिकतर बार खुल कर व्यक्त नहीं करते, जिसके कारण इन लोगों को अक्सर ग़लतफहमी का शिकार होना पड़ता है। इसलिए इन लोगों को अपनी बात खुल कर साफ़ लहजे में व्यक्त करनी चाहिए और अपने को ग़लतफहमी का शिकार होने से बचाना चाहिए।
इन्हें खतरों से खेलना पसंद होता है, परंतु असफल होने के रिस्क और उससे होने वाले नुक्सान का नाप-तौल करने के बाद ही इन्हें किसी नाज़ुक कार्य में हाथ डालना चाहिए। ये लोग स्पष्टवादिता पसंद करते हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद रखते हैं पर कभी-कभी ऐसा नहीं होता।
जिसके कारण लोग इनके इस भोले-भाले स्वाभाव का गलत फायदा भी उठा लेते हैं। उदहारण के लिए, ऐसे लोग यदि बिज़नेस पार्टनरशिप में सावधानी ना रखें तो अक्सर इनके चालाक पार्टनर इन्हें धोखा देकर पैसे हड़प लेते हैं।
9 मूलांक वाले लोगों के लिए लाभदायक करियर
यदि आपका मूलांक 9 है तो आपके लिए मंगल ग्रह से जुड़े हुए कार्य जैसे पुलिस, डिफेन्स सर्विसेज, बाउंसर्स, सिक्योरिटी एजेंसी, सिक्योरिटी अफसर, प्रशासनिक सेवा, इत्यादि। इसके अलावा समाज सेवा, NGOs, इंजीनियरिंग (विशेषकर सिविल इंजीनियर), कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्यक्षेत्र, स्पोर्ट्स, इत्यादि भी इनके लिए अच्छे कार्यक्षेत्र हैं। मूलांक 9 वाले जोखिम उठाने वाले व्यापारों में अधिक देखे गए हैं। ये लोग अच्छे डॉक्टर भी हो सकते हैं।
9 मूलांक वालों का दाम्पत्य जीवन
अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 9 वाले जातक विपरीत लिंग के प्रति शीघ्र ही आकर्षित हो जाते हैं। 9 मूलांक वालों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं होते है। इस मूलांक के लोग हठी स्वभाव के होते है और अहंकार के कारण इनके प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है। गृहस्थ जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण सम्बन्ध रहता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वालों को मूलांक 3 वालों से शादी करनी चाहिए क्योंकि मूलांक 3 वाले इनके हठी स्वभाव को काफी अच्छे से संभाल सकते हैं। 9 मूलांक के जातकों की शादी 1, 2 या 3 मूलांक वालों के साथ हो तो इनके वैवाहिक जीवन में अधिक परेशानी नहीं आती है। वहीं, मूलांक 9 वालों का मूलांक 8 वालों से नहीं बनती है। इन दोनों के विचारों में काफी मतभेद होते हैं इसलिए मूलांक 9 वालों को मूलांक 8 वालों से शादी नहीं करनी चाहिए।
9-मूलांक के लिए मित्र और शत्रु अंक
9 मूलांक वालों के लिए मित्र मूलांक 1, 2, 3,9 जबकि शत्रु मूलांक अंक 4, 5, 7 है. वहीं 6 और 8 सम अर्थात न अच्छे , न बुरे प्रभाव डालते हैं.
मूलांक 9 वाले लोगों के लिए , शुभ दिन और लाभदायक रंग
इनके लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार अच्छे दिन होते हैं। इनके लिए सबसे शुभ रंग हैं लाल, गुलाबी व सफेद। लाल मूंगा पत्थर यानि रेड कोरल स्टोन है।
मूलांक 9 वाले लोगों के लिए सारांश
यदि आपका मूलांक 9 है तो संयमित होने पर ध्यान दें और अपने क्रोध को काबू में रखें। यदि आपने ऊपर बताए गए अपने स्वाभाव के नकारात्मक पहलुओं को काबू कर के अपने सकारात्मक पहलुओं का अच्छा इस्तेमाल किया, तो आपको महान बनने से कोई नहीं रोक सकता।
मूलांक 9 वालों के लिए उत्तम सलाह
आप के प्रधान देवता हनुमान जी होते हैं। वही आपके सब दुखों एवं कष्टों को दूर करने में समर्थ होते हैं। अतः नित्य प्रति कम से कम एक बार अवश्य ही हनुमान जी का ध्यान जरूर करें।
आपको मंगल ग्रह की उपासना करनी चाहिए।
- हनुमान जी की उपासना करने से सभी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी।
- प्रतिदिन नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी।
- यदि स्वास्थ्य से परेशान है तो हनुमान अष्टक का पाठ करे।
- घर में यदि क्लेश है तो मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करे सब ठीक हो जाएगा।
- Smoke एवं alchol का बिलकुल भी सेवन नहीं करे तो अच्छा रहेगा यदि इसका सेवन करते है तो अचानक कोई न कोई दुर्घटना घट सकती है।
- आपके लिए शुभ दिशा है दक्षिण ( South ) ( know your Travel Muhurt)
- आपके लिए शुभ धातु (Metal) है सोना | Gold