Pisces मीन राशि, राशि चक्र की सबसे अंतिम राशि कहलाती है। यह राशि जल तत्व राशि है। मीन राशि के पुरुष वास्तव में चुलबुले, Attractive और रोमांटिक होते हैं। जल तत्व होने की वजह से यह अंतर्मुखी और भावनात्मक भी होते हैं।वैसे तो यह लोग आदर्शवादी होते हैं, लेकिन जब इन लोगों का मूड खराब होता है, तो इनके आसपास रहना मुश्किल हो सकता है। यदि आप इनके साथ नार्मल बने रहें तो यह जल्दी ही वापस अपने स्वभाव में आ जाते हैं।
मीन राशि अन्य जल राशियों के साथ अपनी जोड़ी बना सकते हैं राशि– चाहे वह मीन राशि के साथ हो या वृश्चिक और कर्क राशि वालों के साथ हो। वृश्चिक और मीन राशि के लोग सबसे आदर्श लवर होते हैं। वे दोनों सहज और रिश्तों में भावुक होते हैं। मीन राशि के पुरुष और स्त्री हॉट कपल माने जाते है।
मीन राशि वाला व्यक्ति प्यार और रिश्तों में कैसा होता है
मीन राशि का व्यक्ति जादुई तरीके से प्यार करता है। यह राशि चक्र की सबसे रोमांटिक राशि कहलाती है। यह लोग बिना शर्त के प्यार करते हैं। इन लोगों के पास किसी से भी बहुत गहरे स्तर पर जुड़ने की क्षमता होती है। यह लोग किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करते हैं जो इनकी तीव्रता के स्तर से मेल खाता हो। इनके साथ प्यार करना मतलब जन्नत की सैर करने जैसा होता है। इन लोगों की दुनिया काल्पनिक होती है। यह लोग हकीकत का सामना करने से हमेशा बचते हैं। इन लोगों के हाव-भाव दिल को छू लेने वाले हैं, क्योंकि उनका प्यार शब्दों से परे है। शुक्र मीन राशि में उच्च का होता है, इसी वजह से यह लोग प्रेम का सबसे अद्भुत रूप माने जाते है, जिसे आप अनुभव करेंगे।
यह लोग शरीर और आत्मा दोनों से प्यार करते हैं। यदि यह लोग अपने पार्टनर से दूर है तो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी और से भी संबंध बना सकते हैं। यदि आपका पार्टनर भी मीन राशि वाला है तो उससे ज्यादा समय तक दूर न रहें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें। जब इन लोगों को स्पेस की जरूरत होती है तो यह अपने पार्टनर से कह देते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा फ्लर्ट करने वाला भी हो सकता है। यह लोग एक ही समय में कई काम करना पसंद करते हैं।
मीन राशि वाले पुरुषों के लक्षण
कला, संगीत, साहित्य और रचनात्मकता में निपुण
मीन राशि के पुरुष अच्छे अभिनेता, कलाकार, संगीतकार, कवि, गीतकार, निर्देशक, डिजाइनर होते हैं। यह लोग उस चीज में अपना सबसे बेस्ट देते हैं । यह लोग अच्छे मसखरे भी हो सकते हैं। यह लोग सभी तरह के ट्रेडों के जैक, और कुछ के मास्टर भी हो सकते हैं। इन लोगों को जो चीज अच्छी लगती है उससे जुड़ जाते हैं, इनकी इसी आदत की वजह से यह लोग अपनी दिशा खो देते हैं। इन लोगों को सलाह दी जाती है की अपने जीवन में अनुशासन विकसित करें, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी।
azदोहरापन और विरोधाभासी लक्षण
मीन राशि के कुछ पुरुष मजबूत इरादों वाले और कुछ कमजोर इरादों वाले होते हैं;, कुछ अच्छे कपड़े पहने हैं और कुछ कैसे भी जर्जर कपड़ें पहन लेते हैं। कभी-कभी वे उदासीन होते हैं और कभी-कभी पूरी तरह से उत्साहित होते हैं। कभी ये शांत स्वभाव के होते हैं तो कई बार बेहद झगड़ालू। उनके पास कहने का अर्थ यह है की इनके पास विरोधाभासी गुण होता हैं। सच तो यह है कि जब तक उन्हें पूरी तरह से विश्वास नहीं होता, तब तक वे अपने वास्तविक स्वरूप से बाहर नहीं आते। मीन राशि के व्यक्ति के बारे में कहा जाता है कि उनके पास हर चीज की संख्या दो होती है। उसके पास दो घर, दो नौकरी या दो महिलाओं से सम्बन्ध भी हो सकते हैं। सकती हैं। मीन राशि वाले मिथुन और तुला राशि की तरह ही दोहरापन लिए हुए होते हैं।
दयालु, कोमल और उदार हृदय वाले
मीन राशि के लोग बहुत दयालु और विनम्र होते हैं। यह लोग सभी से दोस्ती करते हैं। यह लोग इतने उदार होते हैं की यदि इनके पास पैसों की कमी भी है, तो भी यह लोगों को अपनी जमा पूंजी में से दे देते हैं। इनके इसी उदारपन का लोग फायदा उठाते है। यह लोग उन लोगों के प्रति भी विनम्र होते हैं, जिन्हें वह पसंद नहीं करता है। वह भावनायों को इतने गहरे स्तर पर महसूस करते हैं, कि वह नहीं चाहते कि दूसरों को दर्द या पीड़ा हो।
गहरी भावनाएं
मीन राशि वालों का दिल, भावनाओं से भरा होता है। इनकी गहरी भावनाएँ तभी सामने आएंगी, जब वह आप पर भरोसा करते हों और आपसे जुड़ें हो। जब अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की बात आती है, तो यह लोग उन पर कंट्रोल नहीं कर पाते। इन लोगों की क्रियेटिविटी ही उनकीं जिन्दगी की भावनाओं से जुड़ी होती है। यह लोग आमतौर पर अपनी भावनाओं की वजह से से बहुत भ्रम में रहते हैं। उन्हें समझ नहीं आता की क्या सही और क्या गलत है। इन लोगों को असहाय भावनात्मक प्राणी भी कह सकते हैं। मीन राशि वालों के पास परिवर्तनशील ऊर्जा होती है, जो बदलती रहती है। इसका मतलब है कि इन लोगों की भावनाएं परिस्थितियों के आधार पर बदलती रहती हैं।
रोमांटिक और निराशाजनक
मीन राशि वाले सबसे ज्यादा रोमांटिक माने जाते हैं। यह लोग अपने पार्टनर को यह महसूस कराने की पूरी कोशिश करता है की एक सपनों की दुनिया में साथ हैं। जब तक आप डेटिंग कर रहे होते हैं, तब तक सब कुछ बहुत अच्छा लगता है। उसका पार्टनर भी उसके सपनों में खो जाता है। लेकिन एक बार जब वे किसी रिलेशन के प्रति प्रतिबद्ध हो जाते हैं, तो उनका असली पक्ष सामने आने लगता है। जिन्दगी में जब वास्तविकता का रंग नजर आने लगता है तब चीजें कुछ और हो जाती है। मीन राशि वालों के पास अपने पार्टनर को देने के लिए बिना शर्त का प्यार होता है। वह अपने पार्टनर पर उसकी कल्पना से परे प्यार की बौछार करता है।
सपने देखने वाले
सपने देखने के लिए इन्हें नींद की जरूरत नहीं होती है। यह लोग खुली आँखों से भी सपने देख सकते हैं। जब यह लोग अपनी उबाऊ दिनचर्या से परेशान हो जाते हैं, तो अपनी निजी और गूढ़ दुनिया में चले जाते हैं। इन लोगों को वास्तविक दुनिया में वापस आने में बहुत समय लगता है। हकीकत को समझने में वक्त लगाते हैं।
दूरदर्शी
इनका राशि चिन्ह समुद्र की मछली है, इसलिए इनके अंदर सब कुछ असीम होता है। इन लोगों का आदर्श वाक्य ‘जियो और जीने दो’ होता है। यह लोग अपनी स्वतंत्रता से प्यार करते हैं। यह लोग एक महान आविष्कारक भी हो सकते हैं। अकेले होने पर, वह अपने विजन पर पूरी तरह से फोकस करके काम करते हैं। यह लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। कभी भी पैसों के अभाव से नहीं जूझते है। इन लोगों के पास जबरदस्त क्षमता होती है। बस खुद को अनुशासित करने की जरूरत है। मीन राशि के लिए पुरुषों का संतुलन एक बहुत बड़ी चुनौती है।
जिज्ञासु और अतिसंवेदनशील
यह लोग बहुत जिज्ञासु होते हैं। किसी भी बात को जानने के लिए यह एक साथ कई प्रश्न पूछ सकते हैं। यह लोग बहुत संवेदनशील भी है, जो किसी भी बात पर आसानी से रो भी सकते हैं। यह लोग फेंगशुई या वास्तु शास्त्र के टिप्स अपनाकर अपने घर को प्रकृति के अनुरूप रखना पसंद करते हैं। इनके घर में खूबसूरत आर्ट पीस, क्रिस्टल और इंडोर प्लांट्स भी होंगे।
सहायक
मीन राशि के पुरुष दूसरों के लिए बहुत बड़ा सहारा होते हैं। वे दूसरों के अच्छे गुणों पर प्रकाश डालते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वे भावनात्मक और आर्थिक दोनों तरह से दूसरों की मदद करते हैं। वे सामने वाले व्यक्ति की बहुत सारी तारीफ कर देते हैं, जिससे वह अपने बारे में बेहतर महसूस करता है।
लत के शिकार
मीन राशि के पुरुष आसानी से किसी भी लत के शिकार हो जाते हैं। – जैसे ज्यादा खाना हो, देरी करने की आदत हो, या फिर कुछ और भी। जब इन लोगों का दिल टूटता या भावनात्मक चोट लगती है। तब यह किसी भी प्रकार की लत का शिकार हो जाते हैं। इनकी जिन्दगी में कोई प्रॉब्लम लम्बे समय से चल रही है, तो यह लोग खुद को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
मीन – भाग्यशाली अंक
मीन राशि के जातकों के लिए 3, 7 का अंक भाग्यशाली होता है।
मीन – भाग्यशाली दिन
मीन राशि का ‘वृहस्पति’ ग्रह से निकट का संबंध है। इस कारण इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन गुरुवार होता है। इस दिन ये विशेष प्रसन्न रहते हैं। इनके लिए रविवार और सोमवार भी शुभ होता है जबकि बुधवार अशुभ होता है।
मीन – भाग्यशाली रंग
मीन राशि वालों के लिए लाल, पीला और नारंगी रंग भाग्यशाली रंग होते हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनने से मानसिक शांति रहती है।
मीन – भाग्यशाली रत्न
मीन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रत्न पुखराज होता है अतः इन्हें वृहस्पति खराब रहने पर पुखराज पहनना चाहिए। गुरुवार के दिन सोने या तांबे की अंगूठी में 3 या 4 रत्ती का पुखराज जड़वाकर वृहस्पति का ध्यान कर तर्जनी अंगुली में धारण करें।