मकर राशि के स्वामी शनि और गुरु ग्रह मकर राशि में नीच के होते हैं। मंगल ग्रह इस राशि में उच्च के होते हैं। मकर राशि वाले स्वभाव से मेहनती और अनुशासन प्रिय होते हैं, लेकिन इस पर विश्वास करना आसान नहीं होता हैं। हालांकि इन्हें गुस्सा कम ही आता हैं और अगर आ जाये तो इन्हें संभालने में बहुत समय लगता हैं। वैसे तो ये बहुत आलसी होते हैं लेकिन कोई काम शुरू कर दे तो उसे पूरा करने में दिन-रात कुछ भी नहीं देखते। ये लोग बहुत महत्वकांशी होते हैं। कभी-कभी जल्दबाजी में गलत निर्णय भी ले लेते हैं। ये लोग अच्छे समाजसेवी होते हैं और सभी को अपना परिवार समझते हैं।
मकर राशि वाले जातक गहरी सोच वाले होते हैं। धन एवं व्यापार के मामले इस राशि के जातक बहुत सावधान रहते हैं। ये एक समय में कई कार्य करने में सक्षम होते हैं। ये मनोरंजन करने वाले और अच्छी यादाश्त के धनी के साथ-साथ अच्छे कहानीकार भी होते हैं। इस राशि की महिलाएँ अपने घर को व्यवस्थित रखती हैं।
कभी-कभार इस राशि के जातक अपने स्वार्थ को आगे रखते हैं और इन्हें ख़ुद पर भरोसा भी नहीं होता है। इनकी बाचाल प्रवृति होती है और अपनी ज़िम्मेदारियों को भलिभांति समझते हैं। इसके अलावा इस राशि वाले दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। संदेह करना इनका नकारात्मक पक्ष है।
मकर लग्न के लोग अक्सर धार्मिक होने का दिखावा करते है। लेकिन हकीकत में आप धार्मिक नहीं होते, जैसा की आप दिखाना चाहते है। आप स्वभाव से आत्मकेंद्रित और जिद्दी भी हो सकते हैं। आप दूसरों की बात सुनने की बजाय अपनी बात रखना पसंद करते है इसलिए कभी कभी आप अपना नियंत्रण खो देते हैं और दूसरों को काफी चोट पहुंचा देते है।
आपकी लग्न के लोगों में अच्छी संगठनात्क क्षमता होती है,आप काम के प्रति जूनूनी, भौतिकवादी, रूढ़िवादी और अधिकार को सम्मान देने वाले होते हैं। आपकी लग्न के लोग महत्वाकांक्षी, गंभीर और काम के प्रति समर्पित होते हैं। साथ ही आप आत्म अनुशासित, जिम्मेवार, और व्यवहारिक प्रकृति के भी होते है। लेकिन समय समय पर अपने आप को असहाय महसूस करते हैं।
तार्किक क्षमता आपमें बेहद प्रबल होती है। दूसरों से व्यवहार के दौरान आप शांत और आत्मकेंन्द्रित नजर आते हो लेकिन एक बार विश्वास जमने पर आप दोस्तों के प्रति प्रतिबद्ध होते हैं। आपका सामाजिक, प्रयासों के लिए तैयार रहना, काम के लिए सब कुछ करना तथा अपना आत्मसम्मान सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। आपमें भौतिकवादी दृष्टिकोण के बजाय दार्शनिकता का भाव अधिक होता है। आप स्वयं के सुख के लिए प्यार में पड़ने के लिए तैयार रहते है।
मकर राशि वाले लोगों का आत्म-नियंत्रण बहुत ही अधिक होता है और वो ये जानते हैं कि कब केंद्रित रहना है और कब जाने देना है.
जबकि उनके कई दोस्त होते हैं और हमेशा उनके लिए ताकत के स्तंभ के रूप में खड़े होते हैं, वो स्वतंत्र और आत्मनिर्भर लोग होते हैं
मकर राशिकी लव लाइफ
मकर राशि वाले जातकों की प्रेम-भावना प्रबल होती है। यदि ये अपने साथी में विश्वास की कमी पाते हैं तो उन्हें प्रेम से विरक्ति हो जाती है। ये लोग प्रेम को जीवन का अत्यन्त महत्वपूर्ण अंग मानते हैं। जिस व्यक्ति से भी ये प्रेम करते हैं उनके लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए तत्पर रहते हैं। यदि इन्हें कभी प्रेम में धोखा मिलता है तो ये उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और काफी भावुक होने की वजह से टूट जाते हैं। इस राशि के पुरुष स्त्रियों में नम्रता, कोमलता, सौन्दर्य एवं उनकी विशेषताओं को देखते हैं। वहीं इस राशि की स्त्रियां प्रेम के लिए अपने लिए प्यार और सम्मान खोजती हैं।
मकर राशि (makar rashi) का कॅरियर कैसा होता है?
मकर राशि का स्वामी शनि है, जो मेहनत और अनुशासन पसंद करने वाला ग्रह है। ऐसे में मकर राशि (makar rashi) के लोग खिलाड़ी, वकालात करने वाले, मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री में काम करने वाले, अन्न का व्यवसाय करने वाले, कोयला या बर्फ के व्यापार में सफल रहने वाले लोग होते हैं।
मकर राशि – अनुकूलता
मित्र राशि- वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला
शत्रु राशि- मेष, कर्क, सिंह व वृश्चिक
मकर राशि के लिए लकी वार- शनिवार
मकर राशि के लिए लकी रंग- काला, नीला, भूरा
मकर राशि (makar rashi) के लिए लकी रत्न- नीलम (ब्लू सफायर)