धनु राशि राशिचक्र की सबसे एक्टिव राशियों में से एक माना जाता है।

 SAGITTARIUS  इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु ग्है। इसका चिह्न धनुषधारी है.  धनु राशि के जातक प्रेम जीवन में आजाद ख्‍याल और बड़े दिल वाले होते हैं। राशि क्रम में धनु का नंबर नवां है  यह अग्नि तत्व की राशि है नु राशि (Dhanu) के प्रकार या स्वभाव की बात करें तो यह एक म्यूटेबल मतलब परिवर्तनशील राशि है।

धनु राशि के लोग के स्वभाव से आशावादी होते हैं। धनु को राशिचक्र की सबसे एक्टिव राशियों में से एक माना जाता है। दुनिया के प्रति उनका अपना नजरिया होता है, जो उन्हें दूसरों के प्रति अधिक दयालू और सहयोग करने वाला बनाता है। वे सत्यवादी होते हैं, और सच बोलने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। उनका आशावादी और पाॅजिटिव एटिट्यूट उन्हें हमेशा सकारात्मक बनाए रखता है। उनका मानना है कि दुनिया में कुछ भी करना असंभव नहीं है, और वे प्रयत्न करने से कभी नहीं घबराते भी नहीं है। धनु राशि को राशिचक्र की सबसे एक्साइटिंग, फ्रेंडली और एनर्जेटिक राशियों में से एक माना जाता है।

चीजों को जानने के प्रति उनकी जिज्ञासा उन्हें प्रेरित करने का काम करती है। उनकी जिज्ञासा और एनर्जी उन्हें पूरी दुनिया घूमकर जीवन के अस्तित्व को समझने का प्रयास करने के लिए भी प्रेरित करती है। धनु के लिए कहा जा सकता है कि वे मल्टी टैलेंटेड होते है और अपने विचारों और सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वे बातें करते समय उनमे अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का तड़का लगाने में माहिर होते हैं, जिससे आपको उनका कैरेक्टर थोड़ा फनी भी लग सकता है।

ये प्रभावशाली लोगों के संरक्षण का आनंद भी लेते हैं। अति उत्साह में ये उद्देश्य से भटक जाते हैं। असुरक्षा की भावना के कारण ये निर्णय और न्याय के प्रति संदेहास्पद हो जाते हैं। धनु जातक स्वतंत्र, उत्साही और ज्यादा ही खुले हुए होते हैं और ये कभी-कभी अपनी सीमाओं का अतिक्रमण करते हैं। वे काफी तेजी से बात करते हैं, कई बार तो इनके साथ तालमेल रखने में मुश्किल होती हैं। यह कई बार, इनके बयान और राय का वजन कम कर देता हैं। ये अक्सर दूसरों की भावनाओं को चोट पहुंचा देते हैं। लेकिन, इनके शब्दों से लोगों को प्रेरणा भी मिलती हैं। ये उत्सुक, आध्यात्मिक और सच्चे विश्वासी होते हैं। ये आनंद और विश्वास की भावना से दूसरों को आकर्षित करते हैं

धनु राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। इन्हें पारिवारिक संबंधों में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं होती है। यहां तक कि ये अपने खून के रिश्तों से भी दूर रहने की कोशिश करते हैं। धनु राशि के लोग बेहद ही खर्चीले होते हैं। इनमें अभिमान पाया जाता है, जो कि इनके लिए महान शत्रु सिद्ध होता है। इनकी खासियत यह है कि ये हंसमुख और मस्ती मज़ाक करने वाले होते हैं। धनु राशि में पैदा हुए लोग स्वभाव से बेहद चंचल एवं विनोदी होते हैं, इसका मतलब ये लोग अपने साथियों के साथ खूब मस्ती करते हैं। आम तौर पर यह प्रेम में समर्पित रहते हैं और अपने साथी के लिए बहुत वफादार, भरोसेमंद हो जाते हैं। इस राशि के लोग रोमांटिक और नाटकीय प्रकृति के होते हैं।

धनु राशि के लोग काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं।

2. ये लोग दूसरों के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं। ये अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं।

3. धनु राशि वालों को रोमांच काफी पसंद होता है। ये निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।

4. ये लोग कभी-कभी अपनी स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा देते हैं।

5. इनके अनुसार जो इनके द्वारा परखा हुआ है, वही सत्य है। इनका मन धार्मिक कार्यों की ओर भी रहता है।

6. धनु राशि के व्यक्ति मध्यम कद-काठी के होते हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है।

धनु – भाग्यशाली रंग

धनु राशि वालों के लिए पीला, हल्का आसमानी, हल्का हरा, गुलाबी, जामुनी रंग भाग्यशाली रंग होते हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनने से मानसिक शांति रहती है। जेब में हमेशा पीले रंग का रुमाल रखने से लाभ होता है। अपने कपड़ों में मुख्य रूप से पीला, हल्का आसमानी रंग को किसी न किसी रूप में अवश्य चुनें।

धनु राशि के लिए कौन सा रत्न शुभ है?

इस राशि के लोगों के लिए सबसे भाग्यशाली रत्न फिरोजा है। यह गहरे नीले रंग का रत्न है जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। गुरु बृहस्पति के स्थिति को मजबूत करने के लिए धनु राशि के जातक को यह रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। इस रत्न को सोने व तांबे के धातु में बनवाकर पहनना चाहिए।