तुला राशि ज्योतिष के राशि चक्र की सातवीं राशि है। libra वायु तत्व प्रधान इस राशि का स्वामी शुक्र है इसके कारण ग्रह बुध, शुक्र और शनि माने गए हैं। चित्रा, स्वाति और विशाखा इस राशि के नक्षत्र हैं।स्वामी मंगल हैं। इस नक्षत्र के जातक शौकीन मिजाज होते हैं।
तुला राशि वाले लोग सतर्क, आकर्षक और संतुलित तो रहते हैं लेकिन लापरवाह और स्वार्थी भी होते हैं। इसके साथ ही ये लोग जल्दबाजी में फैसले लेते है और दुविधा में भी फंसे रहते हैं। 12 राशियों में तुला सातवें नंबर की राशि है। तुला राशि का साइन यानी चिन्ह तराजू है।
- तुला राशि वाले लोगों की खास बातें और अच्छी-बुरी आदतें
- तुला राशि वाले लोगों की आवाज में मिठास होती है और चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती है। साहित्य क्षेत्र से जुड़े रहते हैं।
- ये लोग व्यावहारिक होते हैं और इनके मित्र इन्हें पसंद करते हैं। नई-नई जगहों पर घूमना इन्हें अच्छा लगता है।
- तुला राशि के अधिकतर लोग सामान्य कद-काठी वाले होते हैं। जीवन में आगे बढ़ते रहना पसंद करते हैं।
- तुला राशि की स्त्रियों का स्वभाव खुशमिजाज होता है। बुद्धि वाले काम करने में इनकी अधिक रुचि होती है।
- तुला राशि के लोग सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। आंखों में चमक और चेहरे पर प्रसन्नता झलकती है।
- इस राशि के लोग ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं। ये एक अच्छे जीवन साथी बनते हैं।
- ये लोग किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते, दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है।
- तुला राशि के बच्चे संस्कारी होते हैं और बड़ों का आदर-सम्मान करते हैं। खेलकूद और कला के क्षेत्र में इनकी ज्यादा रुचि रहती है।
- आमतौर पर इस राशि के लोगों को कफ से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
- इस राशि के लोगों को घर की साज-सज्जा करना पसंद होता है। खुद को सुंदर दिखाने का शौक रखते हैं। इन्हें बच्चों से विशेष लगाव रहता है।
प्यार में तुला राशि के साथ सबसे अनुकूल संकेत मिथुन और कुंभ राशि (कुंभ लव हॉरोस्कोप 2022) के साथी वायु चिह्न हैं। क्योंकि वे तुला की सामाजिक बुद्धिमत्ता और आजीविका को साझा करते हैं। तुला राशि वाले ऐसे लोगों की ओर आकर्षित होते हैं जो उनके जैसे ही दयालु और निष्पक्ष होते हैं। ये लोग अपने साथी की ओर से किसी भी नाटक को सुचारू नहीं करना चाहते हैं, जिससे वे मिथुन और कुंभ राशि की दूसरों के साथ सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।