जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 8.17 या 26 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 8 होगा।

मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि होता हैं । इस मूलांक से जुड़े लोग स्वयं में रहना पसंद करते है। इन्हें ज्यादा प्रचार प्रसार पसन्द नही होता। स्वयं में मस्त रहते है। गम्भीरतापूर्वक एकांत में अपने काम मे व्यस्त रहते है।  ये बहुत शांत स्वभाव के होते है।छल कपट से दूर रहते है।शनि ग्रह की गति बहुत धीमी होती है। इसी धीमी गति के कारण ये लोग भी सफलता का स्वाद देर से चखते है।

ये समाज के लिए जरूरी कार्यो को चुनते है, उसके लिए मेहनत करते है। किंतु लोग इन्हें ज्यादा तव्वजो नही देते। इसी कारण भी ये एकांत को प्रिय मानते है। इनके कार्य की सफलता में लगातार छोटी मोटी बाधा आती रहती है।लेकिन ये कभी निराश नही होते। ये निराशा को पार कर या तो अत्यधिक सफल होते है , या बिल्कुल ही असफल।

आप हर बात को गंभीरता से सोचते हैं एवं किसी भी काम को मन लगा कर करते हैं | दूसरों के दुःख से ये बहुत जल्दी दुखी भी हो जाते हैं और मदद करने के बाद किसी को जताते नहीं है | ऐसे व्यक्ति छोटी-छोटी असफलताओं से घबराते नहीं हैं और ज़्यादा मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल कर ही लेते हैं | इन्हें धन संग्रह की आदत होती है और ये बहुत सोच-समझ कर ही पैसे खर्च करते हैं | इनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है | यह लोग जीवन में कई बार रिस्क भी लेते हैं और उन क्षेत्रों में भी अपना हाँथ आजमाते हैं जिनमें दूसरे लोग कोशिश करने से भी डरते हैं |

मूलांक 8 वालो के अवगुण

  1. आप बहुत शक्की स्वभाव के होते है।इसी कारण सम्बन्ध लंबे नही चलते।
  2. स्वंय को जरूरत से ज्यादा समझदार मानना आपकी बहुत बड़ी भूल है
  3. आप जल्दी से लोगो की समझ मे नही आते, ज्यादातर एकांत में चुपचाप रहना इसका कारण हो सकता है।
  4. तेज गुस्सा करना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है।
  5.  आलस्य की वजह से भी इन्हें कभी-कभी नुकसान भी झेलना पड़ता है

ये लोग अक्सर ज़िद्दी और अहंकारी हो जाते हैं, इस कारण इनके बहुत से करीबी लोग इनको पसंद नहीं करते | इन कारणों से इस मूलांक के लोगों को अक्सर बहुत गलत समझा जाता है और वे अच्छा परिवार होने पर भी बहुत अकेलापन महसूस करते हैं | अकेलेपन और गलत संगत से इनके नशे जैसी गलत आदतों में पड़ जाने की सम्भावना रहती है | शनि ग्रह के प्रभावी होने से इनको अपने जीवन में दुख और उदासी मिलती है, परन्तु ये इन नेगेटिव बातों को बैलेंस करना भी जानते हैं |

मूलांक 8 वालो की शिक्षा

मूलांक 8 वाले बहुत अच्छी शिक्षा प्राप्त करते है, लेकिन इनकी प्रारम्भिक शिक्षा बहुत मुश्किल होती है। यदि ये मुश्किलों से न घबराए और उनका डटकर सामना करें तो ये उच्च शिक्षा प्राप्त करते है।

मूलांक 8 वालो की आर्थिक स्थिति

इनकी आर्थिक स्थिति इनकी कमाई के अनुसार अच्छी ही होती है। ये कमाई के अनुसार यानी सोच समझ कर खर्च करते है। ये बचत करने में विश्वास रखते है इसलिए मुश्किल वक्त के लिये हमेशा तैयार रहते है।

मूलांक 8 वालो के पारिवारिक सम्बन्ध

भाई बहन तथा अन्य परिवारजनों से सम्बंध सामान्य ही होते है। शनि ग्रह की भांति अपने पिता से विचार नही मिलते है। दोस्तो से ये किसी प्रकार के लाभ की उम्मीद न ही करे तो अच्छा है। मूलांक 3-4-5-7-8 की ओर इनका लगाव ज्यादा रहता है।

यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाए तो स्त्री पुरुष के लिए इसके अलग मायने है। पुरूष के प्रेम सम्बंध लंम्बे नही चलते। या वे केवल मन ही मन मे प्रेम करते रह जाते है। लेकिन मूलांक 8 वाली स्त्रियां प्रेम सम्बंधों में भी बहुत मुखर होती है।विवाह देर से भी होता है और परस्पर क्लेश भी बना रहता है । सन्तान का देर से होना या न होना एक समस्या हो सकती है। लेकिन होने वाली सन्तान आर्थिक स्थिति में सहयोग जरूर करती है।

मूलांक 8 वालो का कार्यक्षेत्र

यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 8 वाले परिश्रम व लगन के कार्यो में सफल रहते है, ये डॉक्टर, कैमिस्ट, हार्डवेयर स्टोर, ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार, मशीनरी पर काम करने वाले के रूप में देखे गए हैं, बीमा एजेंट, प्रिंटिंग प्रेस आदि में भी ये सफल रहते हैं, शनि का अंक होने के कारण कुछ लोग मजदूरी करते हुए भी मिल सकते हैं। यह लोग अपने काम कुशल होते है। किसी भी कंपनी के यह सबसे अच्छे कर्मचारी भी हो सकते हैं, क्योंकि इनके पास मेहनत, आत्मविश्वास और कौशल है। जो किसी भी संगठन को चाहिए होता है।

इन लोगों से अगर मैनेजर के रूप में काम लिया जाता है, तो यह अपने काम को साझा करने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों को काम में अपनी क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। यह काम और कर्मचारी के बीच कॉर्डिनेट करना जानते हैं। हालांकि, अगर वे अपनी जिम्मेदारियों को अपने प्रतिनिधि को नहीं सौंपते हैं, तो उन्हें तनाव हो सकता है।

इन लोगों को हमेशा ऐसा जॉब पसंद आता है जिसमें ज्यादा वेतन मिलता हो। यह हमेशा दूसरों के लाभ के लिए काम करते हैं। इनके लिए मार्केटिंग और फाइनेंस के फील्ड अच्छे होते हैं, इसलिए वे व्यापार के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

मूलांक 8 वालो का स्वास्थ्य

यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाय तो मूलांक 8 वाले लिवर, तिल्ली, रेस्पिरेटरी सिस्टम, शौच से जुड़ी समस्याओं, पेट, स्किन आदि से सम्बंधित रोग से पीड़ित हो सकते हैं। गुर्दे के रोग, आंतो के विकार, फोड़ा, रक्त सम्बंधित रोग, गठिया आदि भी होने की संभावनाए होती हैं. वृध्दावस्था में देखने व सुनने की शक्ति कमजोर हो जाती हैं ।

शुभ तारीख : 8, 17 व 26 तारीखे
शुभ दिन : बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार
शुभ रंग : गहरा भूरा, काला व नीला रंग अनुकूल होते हैं
शुभ दिशा : पश्चिम
शुभ धातु : लोहा

भाग्यशाली रत्न

मूलांक 8 वाले व्यक्तियों के लिए गहरे रंग का नीलम विशेष लाभदायक है। काला मोती और काला हीरा भी पहन सकते हैं। यदि सौभाग्य वर्तक रंगों का गहरा होना आवश्यक है। तो रत्न भी गहरे रंग के होने चाहिए। और रत्न की अधिक जानकारी के लिए आप महाराज जी से भी संपर्क कर सकते हैं।

मूलांक 8 वालों के लिए उपाय

  1. शनि ग्रह की उपासना करें।
  2. हनुमानजी की उपासना करें।
  3. शिवजी के पंचाक्षरी मन्त्र “ॐ नमः शिवाय” का जप करने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
  4. धूम्रपान एवं शराब का बिलकुल भी सेवन नहीं करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *