जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उसे व्यक्ति की राशि कहते हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है तो आपकी राशि वृषभ होगी। इस राशि का प्रतीक बैल है ज्योतिष में सूर्य की गति से राशियों का निर्धारण होता है वृषभ राशिवालों को अवसर का लाभ उठाना अच्छी तरह से आता है। जब अपने परिश्रम का फल पाने की बात हो तो शक्तिशाली और विश्वसनीय वृषभ सबसे आगे है। इस राशि के जातक सभी अच्छी और सुंदर चीजों से प्यार करते हैं और अक्सर भौतिक सुखों से घिरे रहते हैं। इसके अलावा भी वृषभ राशि वालों में ऐसी कई बातें होती हैं, जो उन्हें खास बनाती हैं, जानिए वृषभ राशि से जुड़ी सभी खास बातें
विशेषता
भरोसेमंद व्यक्तित्व, सहिष्णु, व्यावहारिक, समर्पित , जवाबदेह
कमजोरी
कड़क स्वभाव, शर्मीला स्वभाव
उपयुक्त नौकरी और व्यवसाय
नेवी, सिविल सर्विसेस, प्लास्टिक और पेंट का कारोबार उपयुक्त
मित्र राशियां
मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि
वृष राशि का तत्व
पृथ्वी
भाग्यशाली दिन और नंबर
शुक्रवार , 6
पसंद
बागवानी, खानपान, संगीत, महंगे कपड़ों और कलात्मक शौक
नापसंद
दौड़-भाग करना, बाहर रहना, चटपटा खाना
वृषराशि वालों का व्यक्तित्व बहुत आर्कषक होता है। इनके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित भी रहते हैं। इस राशिफल के लोगों का शरीर हष्ट-पुष्ट होता है, जिसके कारण ये दिखने सुंदर लगते हैं। वृषभ राशिवालों का स्वामी शुक्र है, इसलिए इनका मन रचनात्मक और कलात्मक कामों में अधिक लगता है। अपने साथ-साथ ये दूसरों के कला का भी बहुत सम्मान करते हैं। इस राशि के लोग बहुत स्वभिमानी प्रकृति के होते हैं। आपका स्वाभिमान आपके व्यक्तित्व से जुड़ा है। स्वाभिमान की स्वच्छंदता और शीतलता आपकी नजर में साफ देखी जा सकती है। आपके व्यक्तित्व में एक ठहराव है जो लोगों में आपके प्रति विश्वास पैदा करता है।
इस राशिफल के लोग जमीन से जुड़े होते हैं और ये स्वभाव से भी बहुत व्यावहारिक होते हैं। ये अपनी सुरक्षा का ख्याल करते हुए बेवजह किसी से किसी प्रकार का झगड़ा मोल नहीं लेते हैं। ये बहुत भरोसेमंद लोग होते हैं। कोई भी इनपर आसानी से विश्वास कर लेता है। वृष राशिवाले बहुत मेहनती होते हैं। इनका हौसला भी बहुत बुलंद रहता है। एक बार मन में ये कुछ करने की ठान लेते हैं तो फिर उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी ये डगमगाते नहीं हैं। इनके व्यक्तित्व से ही इनके परिश्रमी और दृढ़निश्चयी होने का भाव प्रदर्शित होता है। अपनी योग्यता के दम पर ही ये सुविधा संपन्न जीवन व्यतीत करते हैं। सामाजिक मान-सम्मान पाने के सारे गुण आप में मौजूद हैं। इस राशि के लोग कभी-कभी स्वभाव से जिद्दी भी हो जाते हैं। किसी काम को करने या किसी चीज को अपनाने की जिद्द कई बार आप पर नकारात्मक असर भी डाल देती है। आपके जिद्दी रवैये के कारण कुछ लोग आपको अहंकारी भी मानने लगते हैं।
संभावित रोग: टान्सिल, डिप्थीरिया, पायरिया, जुकाम, कब्ज। जीवन में एक बार मतिभ्रम अवश्य होता है। पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक कष्ट होता है। उन्हें कठिनाइयों में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
कमजोर पक्ष
ऐसे जातक अनोखे व्यक्तित्व वाले होते हैं। हालांकि इनका जिद्दीपन और आलसी होना ही इनकी बड़ी पहचान होती है। जिसके कारण अक्सर कई प्रकार की समस्याएं खड़ी होती हैं और इनके साथ व्यवहार करना कठिन हो जाता है। ये अपने आसपास की चीजों को बदलने के लिए कोई प्रयास भी नहीं करते हैं। नतीजतन ये एक ही तरह की स्थितियों में फंसते रहते हैं। इनका जीवन साथी ऐसा होना चाहिए, जो इनकी स्थायित्व की इच्छा को पूरा करने में मददगार साबित हो।