कर्क राशि वाले जातकों का स्वामी चंद्रमा होता है, राशि चक्र का चौथा चिन्ह है। इसकी वजह से इनका स्वभाव भी चंद्र की तरह कोमल और परिवर्तनशील होता है।पूरी राशि का सबसे ज्यादा सहानुभूति रखने वाला चिन्ह कर्क है, जिसका प्रतीक केकड़ा है।कर्क राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिए
2. कर्क राशि वाले लोग संवेदनशील स्वभाव के होते हैं, यह जातक कल्पनाशील भी होते हैं।
3. कर्क राशि वाले लोग मूडी किस्म के होते हैं, इनका मूड बदलने में बिल्कुल भी टाइम नहीं लगता है।
4. कर्क राशि वाले लोगों की स्मरण शक्ति काफी तेज होती है।
5. कर्क राशि वाले जातकों को शनि और सूर्य मानसिक रूप से अस्थिर बनाते हैं और अहम की भावना बढ़ाते हैं।
6. कर्क राशि वाले लोग जिस जगह पर भी कार्य करते हैं वहां पर इनको परेशानी का सामना करना पड़ता है।
7. कर्क राशि वाले लोगों की कुंडली में अगर शनि और बुध बलवान होता है तो कर्क राशि के लोग बहुत होशियार बन जाते हैं, इनको अपने जीवन में संपत्ति की कमी नहीं होती है।
8. कर्क राशि वाले लोग श्रेष्ठ बुद्धि वाले होते हैं।
9. कर्क राशि वाले लोग अपनी माता की सेवा करते हैं। यह लोग मातृ भक्त होते हैं।
10. कर्क राशि वाले लोगों के अंदर एकाग्रता और धैर्य के गुण कूट-कूट कर भरे रहते हैं। अगर यह किसी से एक बार दोस्ती कर लेते हैं तो जीवन भर अपनी दोस्ती अच्छी तरह से निभाते हैं।
11. यह लोग अपने मन के मालिक होते हैं।
12. कर्क राशि वाले जातक घूमना-फिरना बेहद पसंद करते हैं, इनको गीत-संगीत से भी बेहद लगाव होता है।
13. कर्क राशि वाले लोगों को सामाजिक जीवन में सफलता मिलती है। यह लोग अपने शत्रुओं पर हमेशा भारी रहते हैं।
14. कर्क लग्न वाले व्यक्तियों का दांपत्य जीवन प्राय: सुखद नहीं रहता है।
15. कर्क राशि वाले लोगों को बचपन में थोड़ी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है परंतु बाद में मध्यवस्था में यह सफलता हासिल करते हैं।
16. कर्क राशि वाले लोगों को तरल पदार्थ जैसे मिनरल वाटर, डेयरी, फलों के रस, दूध आदि के व्यापार में विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।